बेगूसराय में बेखौफ बदमाश: एक बाइक-दो सवार, 30 किमी तक चला खूनी खेल, ताबड़तोड़ फायरिंग में 11 घायल, 1 की मौत

रास्ते में बदमाशों ने कई लोगों को गोली मार दी। बेखौफ बदमाशों ने एक के बाद एक करीब 4 घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने तेघरा अनुमंडल के एनएच28 पर तीन जगहों पर फायरिंग की।

एक बाइक-दो सवार, 30 किमी तक चला खूनी खेल, ताबड़तोड़ फायरिंग में 11 घायल, 1 की मौत

बेगूसराय |  बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने सड़क पर खूनी खेल खेलते हुए पूरे राज्य को हिला दिया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने एनएच28 और एनएच31 पर आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बेखौफ बदमाश 30 किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग करते रहे और लोगों का खून बहाते रहे। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग, इलाके में दहशत
जानकारी के अनुसार, इस घटना खूनी घटना की शुरूआत मंगलवार शाम 4 से 5 बजे के बीच बेगूसराय जिले के बरौनी थर्मल चौक पर फायरिंग से हुई। रास्ते में बदमाशों ने कई लोगों को गोली मार दी। बेखौफ बदमाशों ने एक के बाद एक करीब 4 घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने तेघरा अनुमंडल के एनएच28 पर तीन जगहों पर फायरिंग की। यहां बदमाशों के गोलियों से चंदन कुमार की मौत हो गई। ताबड़तोड़ फायरिंग के वजह से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। गोलीबारी की घटना से आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। अपराधी फायरिंग करते हुए समस्तीपुर की ओर भाग निकले।

पूरे शहर में नाकाबंदी, पुलिस कर रही छापेमारी
बेगूसराय पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दो बदमाशों ने एनएच28 और एनएच31 पर घटना को अंजाम दिया है। दोनों लोग साइको किलर प्रतीत हो रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। सभी थानों को अलर्ट करते हुए जगह-जगह गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- Pakistan Bomb Blast: भारत के पड़ोसी देश में पाकिस्तान बम धमाका, दो पुलिस अफसरों समेत 5 लोगों की मौत

Must Read: बिहार में कई दिग्गजों पर CBI की छापेमारी, राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील सिंह के ठिकानों पर रेड

पढें बिहार खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :