नक्की झील लबालब: माउंट आबू पर मानसून मेहरबान ‘नक्की झील’ पर चली चादर, पर्यटकों में बढ़ा उत्साह

माउंट आबू में भी जोरदार बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते पर्यटक स्थल माउंट आबू की नक्की झील में चादर चल गई है। 

जयपुर | राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश ने एक बार फिर से बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। बीते घंटों के दौरान जोधपुर में 9 इंच तो जालोर में 8.6 और मेड़ता सिटी 6 इंच बारिश दर्ज की गई। जिसके चलते कई गांव पानी से घिर गए। खेतों में चारों ओर पानी-पानी ही पानी नजर आने लगा। जोधपुर में मकान गिरने और वर्षाजनित हादसों में 5 लोगों की मौत होना सामने आया है। वहीं भीलवाड़ा में पिछले तीन-चार दिन से जोरदार बारिश का दौर बना हुआ है। इसके अलावा सिरोही और माउंट आबू में भी जोरदार बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते पर्यटक स्थल माउंट आबू की नक्की झील में चादर चल गई है। 

ये भी पढ़ें:-  एक लिया तो चार फ्री!: रक्षाबंधन पर छुट्टियों की सौगात, 1 दिन की छुट्टी लेने पर मिलेगा 5 दिन का अवकाश

नक्की पर चादर, पर्यटकों में बढ़ा उत्साह
राजस्थान के सबसे ऊंचे पर्वतीय क्षेत्र माउंट आबू पर भी मानसून मेहरबान है। यहां बादल जमकर बरस रहे हैं। जिसके चलते विश्व प्रसिद्ध नक्की झील लबालब हो गई है और उस भी पानी चादर चलने लगी है। झील में चादर चलने की खबर फैलने के बाद यहां पर्यटकों का हुजूम उमड़ गया और यहां आने वाले सैलानी खुशी से झुम उठे। प्रकृति की गोद में बसी नक्की झील राजस्थान का विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल रहा है। 

ये भी पढ़ें:- Sanjay Singh Suspended: ‘आप’ नेता संजय सिंह राज्यसभा से सस्पेंड, अब नहीं ले पाएंगे कार्यवाही में भाग

कोदरा बांध का लगातार बढ़ रहा जलस्तर
वहीं, माउंट आबू में 24 घंटों के भीतर 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जिससे मुख्य पेयजल स्त्रोत कोदरा बांध में पानी की आवक बनी हुई है। 59 फीट के गेज वाले कोदरा बांध का जलस्तर 51.6 फीट और 33 फीट ऊंचाई वाले अपर कोदरा बांध का जलस्तर 22 फीट तक पहुंच गया है। 

ये भी पढ़ें:- खुशखबर : बीसलपुर बांध में आया दो महीने का पानी, अब त्रिवेणी नदी बढ़ाएगी जलस्तर