Buddha Purnima 2022: बुद्ध पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Buddha Purnima 2022: वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। सनातन धर्म में वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा 2022 के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आज सोमवार को देशवासी बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मना रहे हैं। शास्त्रों में वैशाख पूर्णिमा का बड़ा महत्व है।

buddha purnima 2022

जयपुर | Buddha Purnima 2022: वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। सनातन धर्म में वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा 2022 के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आज सोमवार को देशवासी बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मना रहे हैं। शास्त्रों में वैशाख पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। इस दिन गंगा घाट पर स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलने के साथ-साथ जीवन में सुख-शांति आती है। इस दिन पूर्णिमा का व्रत किया जाता है और पूर्णिमा के दिन किये जाने वाले स्नान-दान करके पुण्य कमाया जाता है। पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाती है। अगर आपसे अनजाने में कोई पाप हो गया है तो इस दिन चीनी और तिल का दान देने से इस पाप से छुटकारा मिलता है।

बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

  • बुद्ध पूर्णिमा तिथि प्रारंभ-15 मई, दोपहर 12ः45 मिनट से शुरू।
  • बुद्ध पूर्णिमा समापन - 16 मई,  9 बजकर 45 मिनट तक।
  • इसलिए 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी और इसी दिन व्रत रखा जाएगा। 

ये भी पढ़ें:- Terrorist Attack: शोपियां में CRPF-पुलिस टीम पर आतंकी हमला, मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत पर हंगामा

पूजा विधि 

  • बुद्ध पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान, दान और पूजा-पाठ का विषेश महत्व है। इस दिन दान करने से कई गुना ज्यादा फल मिलता है।
  • स्नान के बाद साफ कपड़े पहनकर सूर्य को अधर््य दें। साथ ही पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं।
  • इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अर्चना करें। भगवान विष्णु को जल चढ़ाएं। इसके बाद घी का दीपक जलाएं। फिर भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और आरती करें। प्रसाद में तुसली दल जरूर रखें।
  • इस दिन व्रत जरूर रखें और शाम को सात्विक भोजन ही करें। 

ये भी पढ़ें:- PM Modi Nepal Visit: पीएम मोदी का आज नेपाल दौरा, दोनों देशों के बीच होंगे कई समझौते, चीन की बढ़ी बैचेनी