UP IAS Transfer : योगी सरकार ने फिर मचाया! बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अफसरों के तबादले

UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर नौकरशाही में हड़कंप मचा दिया है।

लखनऊ |  UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर नौकरशाही में हड़कंप मचा दिया है। योगी सरकार ने 16 सीनियर आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। जिसके अनुसार...

- सूचना एवं जनसंपर्क समेत कई विभागों को संभाल रहे नवनीत सहगल को वहां से हटाकर खेलकूद विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
- अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छीनकर उन्हें सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग का अपर मुख्य सचिव पद सौंपा गया है।
- पार्थ सारथी सेन शर्मा को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। 
- प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के साथ ही धर्मार्थ कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
- हिमांशु कुमार को ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग का प्रमुख सचिव पद सौंपा गया है।
- मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को गृह, गोपन, सतर्कता विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग भी सौंपा गया है। 
- डॉ. हरिओम को समाज कल्याण विभाग और जनजाति विकास का निदेशक बनाया गया है।
- बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार को माध्यमिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 
- आराधना शुक्ला को आयुष विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
- महेश कुमार गुप्ता को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त गया है।
- कल्पना अवस्थी अब राज्यपाल की प्रमुख सचिव होंगी।
- अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार को यूपीडा और उपशा के सीईओ का अतिरिक्त भार सौंपा गया है।
- राजेश कुमार सिंह प्रथम को कारागार प्रशान का प्रमुख सचिव नियुक्त गया है।
- मोनिका एस गर्ग को अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
- मनोज कुमार सिंह को अपर मुख्य सचिव पंचायती राज और उद्यान के साथ ही कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। 
- सुधीर महादेव बोबड़े उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पद पर कार्य करेंगे। 

ये भी पढ़ें:- तेलंगाना में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर महिला कार्यकर्ता से रेप का आरोप