उत्तर प्रदेश के पूर्व CM की प्रतिमा : CM योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर आंदोलन में दिवंगत कल्याण सिंह की भूमिका को याद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या के भव्य राम मंदिर की नींव दिवंगत कल्याण सिंह के नेतृत्व में रखी गई थी। राम मंदिर निर्माण और राज्य के विकास में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के कैंसर संस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की 12 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर आंदोलन में दिवंगत कल्याण सिंह की भूमिका को याद किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या के भव्य राम मंदिर की नींव दिवंगत कल्याण सिंह के नेतृत्व में रखी गई थी। राम मंदिर निर्माण और राज्य के विकास में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में दिवंगत कल्याण सिंह की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद पिछले साल 21 अगस्त को निधन हो गया था।

लखनऊ के कैंसर संस्थान का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें:- सोनम कपूर के घर आया नन्हा सा बाल गोपाल, अनिल कपूर बने नाना

उन्होंने कहा कि  जब प्रदेश संक्रमण के दौर से गुजर रहा था, पूर्व की सरकारों की नीतियों के कारण जगह-जगह दंगे हो रहे थे, आतंकवाद की सुगबुगाहट हो रही थी, उन परिस्थितियों में कल्याण सिंह जी ने प्रदेश की बागडोर संभाली थी। उन्‍होंने सुशासन की जो नींव रखी थी, वही प्रदेश के समग्र विकास का आधार बन रही है।

ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2022: 28 अगस्त को भारत के साथ मुकाबले से पहले पाक टीम को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी बाहर

श्रद्धेय कल्याण सिंह ’बाबूजी’ का कार्यकाल बहुत सीमित समय का था, लेकिन अपने सीमित समय के कार्यकाल में ही उन्होंने साबित कर दिया कि सरकार की ’धमक’ कैसी होनी चाहिए।