वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की अपील : बिजनौर मे तेंदुए के हमले से बच निकली बुजुर्ग महिला

नगीना सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डा. नवीन कुमार ने बताया कि महिला के दाएं हाथ की उंगली चबाई हुई है। पेट व चेहरे पर पंजे के निशान हैं। महिला को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।

बिजनौर मे तेंदुए के हमले से बच निकली बुजुर्ग महिला
महिला के दाएं हाथ की उंगली चबाई हुई है

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के किशनपुर कुंडा गांव में एक 62 बर्षीय बुजुर्ग महिला तेंदुए के हमले में बाल बाल बच गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की अपील की है जो आसपास के गांवों में दहशत पैदा कर रहा है।

रविवार सुबह आठ बजे अपनी कृषि भूमि की ओर जा रही विजयवती पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

करीब 15 मिनट तक वह तेंदुए से लड़ती रही। उन्होंने कहा, अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते हुए, मैं भी मदद के लिए चिल्लायी। मेरी चीखें सुनकर आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्हें देखकर तेंदुआ भाग गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना में उसका इलाज चल रहा है, महिला को गंभीर चोटें आईं हैं और दाहिने हाथ की उंगली भी तेंदुए ने चबा डाली है।

ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2022: 28 अगस्त को भारत के साथ मुकाबले से पहले पाक टीम को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी बाहर

नगीना सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डा. नवीन कुमार ने बताया कि महिला के दाएं हाथ की उंगली चबाई हुई है। पेट व चेहरे पर पंजे के निशान हैं। महिला को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से इलाके में घूम रहा था। इसने किशनपुर और नूरपुर अरब गांवों में लोगों को आतंकित किया और 6 अगस्त को नूरपुर अरब गांव में घर के आंगन सो रही छह माह की बच्ची को ले गया था।

ये भी पढ़ें:- सोनम कपूर के घर आया नन्हा सा बाल गोपाल, अनिल कपूर बने नाना

उन्होंने आरोप लगाया कि इन तमाम घटनाक्रमों के बावजूद वन विभाग उनकी दुर्दशा से आंखें मूंदे रहा है। उन्होंने कहा कि, किसान अब अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं क्योंकि इसने मनुष्यों पर हमला करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने जिला अधिकारियों से जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाले तेंदुए को पकड़ने और उसका पुनर्वास करने का आग्रह किया है।

Must Read: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

पढें उत्तर प्रदेश खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :