हजारीबाग में भीषण हादसा: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नदी में जा गिरी बस, 7 की मौत, कई घायल

हजारीबाग में सवारियों से भरी एक बस सीवान नदी में गिर गई है। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, करीब 12-13 लोग घायल है।

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नदी में जा गिरी बस, 7 की मौत, कई घायल

हजारीबाग | झारखंड राज्य में दुखद हादसा हो गया है। यहां हजारीबाग में सवारियों से भरी एक बस सीवान नदी में गिर गई है। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, करीब 12-13 लोग घायल है। पुलिस और स्थानीय लोग हादसे के बाद से ही बचाव-राहत कार्य में लगे हुए हैं। बस में फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है। इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है।

बाइक को बचाने के चक्कर में बस गिरी नदी में
जानकारी के अनुसार, ये दर्दनाक हादसा टाटीझरिया के सीवान पुल के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि, एक बाइक को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ है। दुर्घटना का शिकार हुई बस गिरिडीह से रांची जा रही थी। ये बस शिव शक्ति कंपनी की बताई जा रही है। इसमें गिरिडीह के पारसनाथ से कुछ लोग सवार होकर हजारीबाग की ओर आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में बस सीवान नदी में गिर गई।

ये भी पढ़ें:- NSUI का स्नेह मिलन समारोह: बोले विधायक संयम लोढा- युवा वही है जो गलत के खिलाफ और सही के साथ खडा हो

कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे लोग
इस भीषण हादसे की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को एंबुलेंस से हजारीबाग के अस्पताल में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि रांची में आयोजित कीर्तन में शामिल होने के लिए गिरिडीह से सिख समुदाय के लोग बस में जा रहे थे।

ये भी पढ़ें:- ‘आप’ पार्टी की बढ़ी मुश्किल! : पूछताछ में खुलासा, विधायक ने ही रखवाए था कैश और हथियार, कस्टडी में अमानतुल्लाह खान

सीएम सोरेन ने जताया गहरा दुख
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इस भीषण हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि, टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें:- लगाए कई आलगाए कई आरोप: भाजपा सरकार पर गरजी प्रियंका गांधी, पीएम मोदी के जन्मदिन पर जमकर साधा निशानारोप: भाजपा सरकार पर गरजी प्रियंका गांधी, पीएम मोदी के जन्मदिन पर जमकर साधा निशाना

Must Read: आधी रात बाद घर पहुंचे भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :